लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बीएमसी संचालित अस्पताल में एलपीजी रिसाव के बाद 58 मरीज निकाले गए, सभी सुरक्षित

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त मुंबई के चिंचपोकली इलाके में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी रिसाव के बाद कुल 58 मरीजों को निकाला गया। इनमें से 20 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अस्पताल के भवन संख्या 148 में दिन में 11 बजकर 34 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, ‘‘एलपीजी रिसाव के बाद मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच अफरातफरी फैल गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने घटना की सूचना बीएमसी की आपदा प्रबंधन टीम को दी, जिसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी और एचपीसीएल के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा उपाय के तहत इमारत को खाली करा लिया गया और मरीजों को परिसर की दूसरी इमारत में ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?