महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई विरार में एक दिन में कोविड-19 से 56 की मौत
By भाषा | Published: July 29, 2021 06:18 PM2021-07-29T18:18:10+5:302021-07-29T18:18:10+5:30
पालघर, 29 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई विरार नगरपालिका में एक दिन में कोविड-19 से 56 मौतें दर्ज की गई हैं जो कि मुंबई सर्कल में एक दिन में दर्ज हुई कुल मौतों का 50 प्रतिशत है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।
महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या बुधवार को दर्ज की गई। राज्य में आज कोविड-19 से 286 मरीजों की मौत हुई जिसमें से स्वास्थ्य डिवीजन के मुंबई सर्कल से 112 मौतें दर्ज की गई।
अकेले वसई विरार में 56 मौतें दर्ज की गई जो सर्कल में दर्ज मौतों की आधी संख्या है। राज्य में अब तक संक्रमण के 62,82,914 मामले सामने आए हैं जिनमें से मुंबई सर्कल से 16,37,744 मामले दर्ज किये गए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।