लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बीच कोरोना के 55,411 नए मामले, 309 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:10 IST

महाराष्ट्र में इस वीकेंड में लॉकडाउन लगा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही सरकार पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इस बीच पिछले 24 घंटे में राज्य में 55 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या अब 33,43,951 हो गई है, 57 हजार से अधिक लोगों की मौतस्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 5,36,682 है

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,411 नये मामले सामने आये और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,43,951 पहुंच गयी वहीं संक्रमण से एक दिन में 309 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 57,638 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 5,36,682 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक दिन में कुल 53,005 लोगों को अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी और इस तरह महाराष्ट्र में अब तक कुल 27,48,153 लोग संक्रमण के प्रकोप से उबर चुके हैं।

इस समय राज्य में संक्रमणमुक्त होने की दर 82.18 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। राज्य में एक दिन में 2,19,977 नमूनों की संक्रमण के लिए जांच की गयी और अब तक कुल 2,18,51,235 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 9,330 नये मामले सामने आये और संक्रमण से महानगर में 28 लोगों की मौत हो गयी। शहर में अब तक कुल 5,10,512 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11,944 लोगों की कोरोना वायरस ने जान ले ली।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण