लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यालय में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आप के 55 कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 दिसंबर गुजरात के गांधीनगर की जिला एवं सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रदेश आप पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया समेत उन 55 कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी जिन्हें दस दिन पहले दंगा, यौन उत्पीड़न, हमला और जबरन प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था ।

प्रधान जिला न्यायाधीश एन सी रावल ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सभी 55 आरोपियों को जमानत दे दी ।आरोपियों में इसुदान गढ़वी, प्रवीण राम और निखिल सवानी भी शामिल हैं।

इसी महीने की 20 तारीख को आम आदमी पार्टी के पुरूष एवं महिला कार्यकर्ताओं का एक दल गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में घुस गया था जिससे प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के कार्याकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गयी । आप कार्यकर्ता प्रदेश में हुयी भर्ती परीक्षा के पेपरलीक मामले का विरोध कर रहे थे ।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही में लिखित परीक्षा रद्द दी, जो सरकारी विभागो में हेड क्लर्क की भर्ती के लिये 12 दिसंबर को आयोजित की गयी थी ।

भाजपा नेता श्रद्धा राजपूत की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने उसी दिन करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और 93 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था । इन लोगों की गिरफ्तारी भाजपा कार्यालय ‘कमलम’ में तोड़-फोड़ के आरोप में की गयी थी ।

आप के इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दंगा, हमला और अतिचार के अलावा लोक सेवक पर हमला और गैर कानूनी तरीके से जमा होने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए