लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 545 मामले सामने आये, छह की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ जून पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 545 नये मामले सामने आये जबकि इस दौरान महामारी से छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1.10 लाख पर पहुंच गयी है । उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,147 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1,644 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 938 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में छह लोगों की महामारी के कारण मौत हुयी है और ये सभी पुडुचेरी के रहने वाले थे । इस बीच, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 35,237 स्वास्थ्यकर्मियों एवं 22,494 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण किया है। उन्होंने बताया कि विभाग अब तक 1.82 लाख ऐसे लोगों का टीकाकरण कर चुका है, जो या तो वरिष्ठ नागरिक हैं अथवा अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए