लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 522 नए मामले

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:51 IST

Open in App

मिजोरम में 106 बच्चों समेत कम से कम 522 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,959 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण से दो रोगियों की मौत होने की खबर मिली है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 190 हो गई। अधिकारी ने कहा कि आइजोल से सबसे अधिक 281 नए मामले सामने आए हैं। कोलासिब में 93 और लांगतलाई से 46 लोग संक्रमित पाए गए। एक दिन में 7,677 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 6.79 प्रतिशत में संक्रमण मिला।उन्होंने कहा कि मिजोरम में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 7,624 है। 43,145 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बृहस्पतिवार को 1,126 लोग संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 7.72 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर ललजावमी ने बताया कि राज्य में 6.49 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार तक 2.25 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत