लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 518 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:43 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 मार्च तेलंगाना में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या बढ़कर 3,05,309 हो गई। इस साल राज्य में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तीन और लोगों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,683 हो गई।

राज्य सरकार ने 25 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि सबसे अधिक 157 नए मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेढचल मल्काजगिरी जिले में 44 और रंगारेड्डी में 38 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, 25 मार्च को 204 मरीज ठीक भी हुए। राज्य में अभी तक कुल 2,99,631 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 3,995 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 99,03,125 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.14 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो