लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,132 नये मामले, 158 की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 22:06 IST

Open in App

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5132 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 64,06,345 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 158 लोगों की महामारी से मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,35,413 पर पहुंच गयी है। प्रदेश में मंगलवार की अपेक्षा संक्रमण के नये मामले और मौतों की संख्या में बुधवार को इजाफा देखा गया है । मंगलवार को यह आंकड़ा क्रमश: 4,408 तथा 116 था । अधिकारी ने बताया कि आज प्रदेश में 8,196 मरीज संक्रमण से ठीक हुये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 62,09,364 हो गयी है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 58,069 है । राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.83 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी मुंबई में 285 नये मामले सामने आये जबकि पांच लोगों की महामारी से मौत हो गयी जबकि पुणे शहर में 296 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए