लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,031 नए मामले, 216 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:49 IST

Open in App

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 5,031 नए मामले सामने आए हैं और 216 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या कल के मुकाबले करीब 100 ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,37,680 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,571 हो गई। राज्य में छह दिन के अंतर के बाद 5,000 से ज्यादा दैनिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 अगस्त को 5,225 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,380 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,47,414 हो गई। महाराष्ट्र में अब 50,183 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कोविड-19 के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर