लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 502 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 10:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 नवंबर तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 502 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2.58 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,407 हो गई।

राज्य सरकार ने बताया कि नए मामले हाल के समय में सबसे कम है।

राज्य की ओर से जारी बुलेटिन में 15 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 141 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रांगारेड्डी में 72 और मेडचल मल्काजगिरि में 33 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी 14,385 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 17,296 नमूनों की जांच हुई थी। अब तक कुल 48.91 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 93.87 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए