लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 501 नए मामले सामने आए, चार और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:13 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जनवरी कर्नाटक में कोविड-19 के 501 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,33,578 हो गए जबकि बीमारी से चार और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,185 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिन में ठीक होने के बाद 665 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

बुधवार को सामने आए 501 नए मामलों में से 260 मामले अकेले बेंगलुरु शहर के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 9,33,578 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 12,185 मौतें हुई हैं और 9,13,677 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य में अब 7,697 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 7,529 रोगियों की हालत स्थिर है, जबकि 168 गहन देखभाल इकाइयों में भर्ती हैं।

बुधवार को हुईं चार मौतों में से दो बेंगलुरु शहर में हुई हैं, जबकि एक-एक मौत चित्रदुर्ग और मांड्या में हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 1,62,17,753 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अब तक ब्रिटेन से लौटे 14 लोगों को कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए