लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू बंद के दौरान 18 आतंकी समेत इस वर्ष अब तक 50 आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: April 24, 2020 13:54 IST

एक अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर मुजफ्फर अहमद भट समेत चार आतंकवादी मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को, एक अन्य शीर्ष आतंकवादी कमांडर अबू सैफुल्ला उर्फ ​​अबू कासिम, पुलवामा जिले के ख्रू इलाके में मारा गया।पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पहले बताया था पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर में 160 आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष अब तक आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियानों में जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई शीर्ष कमांडरों समेत 50 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों में सुरक्षा बलों के 17 जवान शहीद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने पिछले चार महीनों में नौ आम नागरिकों की हत्या की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मारे गए आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मारे गए 50 आतंकवादियों में से 18 आतंकवादी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू बंद के दौरान मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दियालगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर मुजफ्फर अहमद भट समेत चार आतंकवादी मारे गए थे। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का स्वयंभू कश्मीर प्रमुख कारी यासिर शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को, एक अन्य शीर्ष आतंकवादी कमांडर अबू सैफुल्ला उर्फ ​​अबू कासिम, पुलवामा जिले के ख्रू इलाके में मारा गया। उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद नवाब डार को ढेर कर दिया था। उन्होंने बताया कि हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर हारून वानी 15 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा के गुंडाना इलाके में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में मारा गया था।

अधिकारी ने बताया कि 14 मार्च से केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आतंकवादियों ने नौ आम नागरिकों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए, जिसमें 13 सुरक्षाकर्मी, तीन विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और एक पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पहले बताया था पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर में 160 आतंकवादी मारे गए थे और 102 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर