लाइव न्यूज़ :

हादसाः राजस्थान में नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से यूपी के 5 लोगों की हुई मौत, बदायूं में भी 4 डूबे

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 12:17 IST

उधर,  बदायूं और फिरोजाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुल 7 लोग डूब गए। मूर्ति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद जिले में तीन बालक नदी में डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्दे बदायूं और फिरोजाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुल 7 लोग डूब गएइन लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है

आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले 5 लोगों की शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर ज़िले में पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक आगरा जिले के जगनेर इलाके के रहने वाले थे और मूर्ति विसर्जन के लिए बसेडी इलाके में आए थे।आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि हादसा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था।

बताया जा रहा है कि पांच युवक विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमाओं के साथ गहरे पानी में चले गए। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और सभी पांचों युवक डूब गए। हादसे के बाद में मौके पर पहुंची बसेडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से सभी युवकों के शवों को बाहर निकाला।  वहीं, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों लोगों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

उधर,  बदायूं और फिरोजाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुल 7 लोग डूब गए। मूर्ति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद जिले में तीन बालक नदी में डूब गए। इन लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बदायूं के कोतवाली उझानी क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के लिए आए छह लोग गंगा भागीरथी नदी में डूब गए। इनमें से दो को तो बचा लिया गया लेकिन चार लोगों का पता नहीं चल सका है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम मूर्ति विसर्जन हेतु आए लोगों में से छह लोग गंगा की तेज धारा में बह गए जिनमे से दो लोगों को बचा लिया गया किंतु चार लोगों का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि आज सुबह पुनः अभियान चलाया गया है। फिरोजाबाद से मिली खबर के अनुसार शुक्रवार शाम दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए गए तीन बालक यमुना नदी में डूब गए। शुक्रवार देर शाम तक उनकी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह गोताखोरों व मोटर बोट के जरिए उनकी पुनः तलाश शुरू हुई। इसमें 12 वर्षीय गोपाल राठौर का शव बरामद हो गया, दो की तलाश जारी है। उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा ने बताया थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी 12 वर्षीय गोपाल राठौर, 11 वर्षीय नीरज बघेल एवं 16 वर्षीय विशाल मूर्ति विसर्जन को गए लोगों के साथ यमुना घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद तीनों किशोर नदी में नहाने उतर गए और बह गए। गोपाल राठौर का शव बरामद हो गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर