लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में अचानक आई बाढ़ के कारण टैंक डूबने से सेना के 5 जवानों के मारे जाने की आशंका: रिपोर्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 29, 2024 12:06 IST

लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख में अचानक आई बाढ़ के कारण टैंक डूबने से सेना के 5 जवानों के मारे जाने की आशंका टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान देर रात करीब एक बजे हुई

नई दिल्ली: लद्दाख में एक बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार तड़के लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अचानक आई बाढ़ के कारण भारतीय सेना के 5 जवानों के मारे जाने की आशंका है। 

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास ये हादसा हुआ। यह घटना लेह से 148 किलोमीटर दूर एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान देर रात करीब एक बजे हुई। जानकारी के अनुसार सैनिक टी-72 टैंक पर सवार थे। 

अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

घटना के बारे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "लद्दाख में एक नदी पार करते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ।" उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

टॅग्स :भारतीय सेनालद्दाखLine of Actual Controlबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा