लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 496 नए मामले

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:21 IST

Open in App

रायपुर, 21 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 496 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है,जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,91,171 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के 496 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 23, दुर्ग से 13, राजनांदगांव से सात, बालोद से 13, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से दो, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 10, गरियाबंद से नौ, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से 20, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 21, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से सात, सरगुजा से 15, कोरिया से 22, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 19, जशपुर से 25, बस्तर से 37, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 40, कांकेर से 12, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 65 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,91,171 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,69,212 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 8564 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,395 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,027 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3126 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?