लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 49447 नये मामले, 277 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 07:27 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समाचार पत्र मालिकों, संपादकों और वितरकों के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि महामारी से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि राज्यव्यापी लॉकडाउन होगा या नहीं।विभाग ने कहा कि वर्तमान में 21,57,135 लोग घरों में पृथकवास में हैं जबकि 18,994 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई।

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक हैं। विभाग ने कहा कि 1,84,404 और जांच की गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 2,03,43,123 हो गई है। विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 84.49 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है।

बयान में कहा गया है कि 277 मौतों में से 132 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं। उसने कहा कि दिन के दौरान कुल 37,821 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,95,315 हो गई। राज्य अब 4,01,172 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक जिन लोगों की जांच की गई उनमें से 14.52 प्रतिशत वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

विभाग ने कहा कि वर्तमान में 21,57,135 लोग घरों में पृथकवास में हैं जबकि 18,994 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं। इससे पहले दिन में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक इस्तेमाल के लिए तय आक्सीजन आपूर्ति को भी चिकित्सकीय उपयोग के लिए निर्धारित करने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समाचार पत्र मालिकों, संपादकों और वितरकों के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि महामारी से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है कि राज्यव्यापी लॉकडाउन होगा या नहीं।

विभाग ने कहा कि नासिक मंडल में कोविड-19 के 8,418 नये मामले सामने आये जिनमें नासिक शहर के 2,459 नये मामले शामिल हैं। पुणे मंडल में कोविड-19 के 12,268 नये मामले सामने आये जिनमें पुणे शहर में 5,778 मामले और पिंपरी चिंचवाड़ में 2,798 मामले शामिल हैं। नागपुर मंडल में कोविड-19 के 5,747 नये मामले सामने आये जिनमें नागपुर शहर के 2,853 नये मामले शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की