लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले, 1,183 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 26, 2021 11:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,95,565 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन कोविड-19 के रोज आने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,91,93,085 हो गयी है। मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.72 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 2.97 प्रतिशत रह गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत है। यह लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम है।

सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 61.19 लाख कोविड-19 रोधी टीके लगने से अब तक देशव्यापी अभियान के तहत दी जाने वाली टीकों की खुराक 31.50 करोड़ हो गयी है। शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 17,35,781 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 39,95,68,448 हो गयी।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए थे। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

इस महामारी से अभी तक देश में कुल 3,94,493 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 1,20,370 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 34,539 की कर्नाटक, 32,051 की तमिलनाडु, 24,952 की दिल्ली, 22,381 की उत्तर प्रदेश, 17,551 की पश्चिम बंगाल, 15,956 की पंजाब और 13,423 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर