लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,831 नए मामले, गुजरात में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:37 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,831 नए मामले सामने आए जबकि पड़ोसी राज्य गुजरात में महामारी से एक भी मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 64,52,273 हो गई, जबकि कोविड-19 से 126 और मरीजों की मौत होने के उपरांत कुल मृतकों की संख्या 1,37,026 पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 62,59,906 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी 51,821 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 391 नए मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा पुणे में 284 नए संक्रमित सामने आए तथा 18 और मरीजों की मौत हो गई। इस बीच, पड़ोसी राज्य गुजरात में पिछले एक दिन में 10 नए संक्रमित पाए गए और महामारी से किसी की भी मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को 4,32,039 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया। गुजरात में अब तक टीके की कुल 4,54,69,490 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप