लाइव न्यूज़ :

ठाणे मे कोरोना वायरस संक्रमण के 471 नये मामले, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 09:46 IST

Open in App

ठाणे, 20 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 471 नये मामले सामने आये, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,59,668 हो गयी है । ये सभी नये मामले शुक्रवार को सामने आये । एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण जिले में आठ लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 6,227 हो गयी है । उन्होंने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत है ।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2,49,566 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण मुक्त होने की दर में इजाफा हुआ है और यह 96.11 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 3,875 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ कर 45,646 पर पहुंच गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 1,202 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए