लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की मौत, सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी जैसे लक्षणों के साथ हुआ था भर्ती

By भाषा | Updated: March 26, 2020 12:20 IST

स्वास्थ्य विभाग के उज्जैन में पदस्थ एक अधिकारी ने बताया कि 47 वर्षीय मरीज को कल बुधवार सुबह ही इस धार्मिक नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मरीज सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक औषधियों और अन्य दवाओं से मरीज का उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसे जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया।

इंदौर:कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 47 वर्षीय पुरुष की बृहस्पतिवार को तड़के इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह पड़ोस के उज्जैन शहर का रहने वाला था। शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मरीज को कल बुधवार को ही उज्जैन के सिविल अस्पताल से गंभीर हालत में इंदौर के शासकीय एमआरटीबी अस्पताल भेजा गया था।उन्होंने बताया, "मरीज सांस लेने में परेशानी, बुखार और खांसी जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे कोई अन्य बीमारी नहीं थी।" प्रवक्ता ने बताया कि मरीज की ओर से डॉक्टरों को दी गयी जानकारी के मुताबिक उसने पिछले दिनों कोई लम्बी यात्रा नहीं की थी।उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक औषधियों और अन्य दवाओं से मरीज का उपचार किया गया और स्थिति गंभीर होने पर उसे जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये मरीज के नमूने प्रयोगशाला भेजे गये हैं। लेकिन अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आयी है।स्वास्थ्य विभाग के उज्जैन में पदस्थ एक अधिकारी ने बताया कि 47 वर्षीय मरीज को कल बुधवार सुबह ही इस धार्मिक नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार की दोपहर इंदौर के अस्पताल भेज दिया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील