लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के सिक्किम में 47 और लद्दाख में एक नया मामला सामने आया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:10 IST

Open in App

कोविड-19 के बुधवार को सिक्किम में 47 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,524 हो गई। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख से संक्रमण का एक मामला सामने आया है। सिक्किम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 20 नए मामले ईस्ट सिक्किम जिले से सामने आए हैं। इसके बाद वेस्ट सिक्किम से 15 और साउथ सिक्किम से 12 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में फिलहाल 1,415 मरीजों का उपचार चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 93.9 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 367 बनी हुई है। राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीका लेने के पात्र 94.55 फीसदी लोगों को खुराक दी गई है। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,500 हो गई। वहीं, यहां फिलहाल 55 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। संक्रमण से अब तक यहां 207 मरीजों की जान जा चुकी है। संक्रमण का नया मामला लेह जिले से सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील