लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 47 नए मामले

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:46 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से और 47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,329 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 29 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 50 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 47 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से चार, दुर्ग से पांच, राजनांदगांव से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से एक, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से तीन, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से सात, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से चार, कांकेर से एक, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से एक मामला है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,329 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,90,179 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 595 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,555 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,861 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकौन हैं आईपीएस संजीव शुक्ला?, रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त नियुक्त

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारतChhattisgarh: पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल से कनेक्शन के आरोप में 2 नाबालिग हिरासत में, रायपुर में ATS ने की बड़ी कार्रवाई

कारोबारकौन हैं अंकित यादव?, शिक्षा, स्वास्थ्य, वंचित वर्गों की देखभाल और पशु कल्याण पर काम?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो