लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 468 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व स्कार्पियो बरामद, तस्कर फरार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:40 IST

Open in App

राजस्थान के पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो वाहनों में सवार कथित मादक पदार्थ तस्करों ने पुलिस दल पर फायरिंग की और भागने में सफल हो गये। हालांकि, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक स्कार्पियो गाड़ी का टायर फट गया जिससे तस्कर वाहन छोड़कर भागने को मजबूर हुए। पाली पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल ने जब्त स्कार्पियो से 468 किलोग्राम और 200 ग्राम डोडा पोस्त व एक खाली कारतूस बरामद की है। रावत ने एक बयान में बताया पुलिस दल ने सरहद दानवरली ढलान पर नाकाबंदी की थी तभी सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर दानवरली की तरफ से बिना नम्बर की आ रही दो स्कार्पियो गाड़ियों में सवार तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर 8-10 राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि जबाब में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में 14 राउंड गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि रात के घने अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर दोनों स्कार्पियो में सवार तस्कर भागने में सफल हो गए। लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से कथित तस्कर उसे छोड़ गए। रावत ने बताया कि पुलिस को स्कार्पियो की तलाशी में 468 किलोग्राम और 200 ग्राम डोडा पोस्त व एक खाली कारतूस मिली है। उन्होंने बताया कि तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस व शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में गिरफ्तार, बढ़ सकती है कांग्रेस-आप की रार

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर, मां-बेटा गिरफ्तार

क्राइम अलर्टनशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 371 किलो गांजा के साथ 12 लाख रुपये कैश बरामद

भारतड्रग लेने वालों और कम मात्रा के साथ पाए जाने वालों को जेल भेजने से बचें: सामाजिक न्याय मंत्रालय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम