लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4654 नए मामले, 170 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:46 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,654 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 64,47,442 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में कोविड-19 के 170 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,900 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3,301 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अब तक 62,55,451 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 51,574 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 2,07,954 नमूनों की जांच की गई और अब तक राज्य में 5,32,56,024 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि जालना, अकोला, वर्धा, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 362 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि में पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो