लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,232 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 90.50 लाख हुई

By भाषा | Updated: November 21, 2020 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गयी है जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गई है, जिससे देश में लोगों के ठीक होने की दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी है ।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गई है ।

आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है । देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है ।

आंकड़ों में कहा गया है कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है । रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है ।

देश में कोविड—19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी । इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी ।

इसमें कहा गया है कि 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील