लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,575 नये मामले

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:20 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 4,575 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,20,510 हो गयी जबकि 145 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,817 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,914 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,27,219 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,967 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 96.99 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब तक 5,21,24,250 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 2,02,452 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। सोलापुर जिले में सर्वाधिक 638 नये मामले सामने आए। इसके बाद सतारा जिले में 591 नये रोगी मिले। सतारा जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 51 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 262 नये मामले सामने आए जबकि पांच रोगियों की मौत हो गयी। वहीं, तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,99,255 हो गयी जबकि 23 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 34,686 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,859 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,45,178 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,391 हो गयी है। गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 15 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,287 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 10,079 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 184 हो गयी है, जिसमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। गुजरात में शनिवार को 3,97,524 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। राज्य में अब तक टीके की 4,26,66,652 खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य में अब तक 8,15,024 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर