लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 45,352 नए मामले, 366 और लोगों की संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 11:11 IST

Open in App

भारत में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,03,289 हो गई। वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 366 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,895 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,65,35,068 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,66,334 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.72 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.66 प्रतिशत है, जो पिछले 70 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,20,63,616 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 67.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 366 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से केरल के 188 लोग और महाराष्ट्र के 55 लोग थे। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 4,39,895 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,551 लोग, कर्नाटक के 37,361 लोग, तमिलनाडु के 34,961 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,841 लोग, केरल के 21,149 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,472 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप