लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 45 नए मामले

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 अक्टूबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर यहां संक्रमण के कुल 1,27,891 मामले हो गए। यहां बीते चार दिन से संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बताया।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले 3,614 नमूनों की कोविड संबंधी जांच के दौरान सामने आए। उन्होंने बताया कि 45 नए मामलों में से 34 मामले पुडुचेरी क्षेत्र से, सात मामले करईकल से और चार मामले माहे क्षेत्र से सामने आए।

यहां एक विज्ञप्ति में स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु के हवाले से बताया गया कि यनम में संक्रमण का कोई मामला बीते 24 घंटे में सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि यहां अभी कुल 453 मरीजों का इलाज चल रहा है। श्रीरामुलु ने कहा कि बीते 24 घंटे में 35 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और अब तक कुल 1,25,581 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कारण लगातार चौथे दिन किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 1,857 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोविड रोधी टीकों की कुल 11,21,645 खुराक लगाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए