लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस के 440 नए मामले, संक्रमितों में 88 बच्चे भी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 12:39 IST

Open in App

मिजोरम में कोरोना वायरस के 440 और मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें 88 बच्चे हैं। नए मामले सामने आने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 57,962 हो गई।एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में एक और संक्रमित की मौत के बाद मृतक संख्या 213 हो गई है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नए मामले आइजोल में सामने आए हैं जहां 310 और लोग संक्रमित मिले हैं। अधिकारी के मुताबिक, सभी नए मामले संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले हैं और राज्य में संक्रमण दर 22.59 प्रतिशत है। मिजोरम में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 8,510 है जबकि 49,239 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 84.95 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.36 फीसदी है। राज्य में अब तक 6.54 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 2.35 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए