लाइव न्यूज़ :

देश के 44 % ग्रामीण कोविड-19 टीके के लिए भुगतान को तैयार : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 22, 2020 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर देश के करीब 44 प्रतिशत ग्रामीण कोविड-19 रोधी टीके के लिए भुगतान करने को तैयार हैं, वहीं भारत के गांवों में आधे से अधिक आबादी मानती है कि कोरोना वायरस का संकट ‘चीन की साजिश’ का नतीजा है। एक सर्वेक्षण के मंगलवार को जारी परिणामों में यह बात सामने आई है।

‘गांव कनेक्शन’ अखबार द्वारा 16 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 60 जिलों में 6,040 ग्रामीण प्रतिभागियों के बीच कराये गये सर्वेक्षण में सामने आया कि 36 प्रतिशत लोगों ने टीके के लिए भुगतान नहीं करने की बात कही। बाकी 20 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इस बारे में फैसला नहीं किया है।

जो ग्रामीण टीके के लिए शुल्क अदा करने को तैयार हैं, उनमें से दो-तिहाई ने कहा कि जब भी टीका उपलब्ध होगा, वे उसकी दो खुराक के लिए 500 रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं।

इस बीच कम से कम 51 प्रतिशत ग्रामीण प्रतिभागियों ने कोरोना वायरस संकट को ‘चीन की साजिश’ करार दिया और करीब 18 प्रतिशत ने इसे सरकार की नाकामी के रूप में देखा। करीब 20 प्रतिशत ने कहा कि वे इसे ‘भगवान का किया’ मानते हैं, वहीं 22 प्रतिशत ने महामारी के लिए जनता की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। 18 प्रतिशत लोगों ने इस बारे में कोई राज्य व्यक्त नहीं की।

लोगों से आमने-सामने बातचीत करके एक दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच सर्वेक्षण कराया गया।

गांव कनेक्शन के अनुसार सर्वेक्षण के परिणामों में पांच प्रतिशत की त्रुटि हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए