लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 44 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 11:41 IST

Open in App

ईटानगर, 13 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,701 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि तिरप जिले के 61 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गई। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत बुधवार को सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से हो गई।

निगरानी अधिकारी ने बताया कि कुल नए मामलों में से 13 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, सात मामले वेस्ट कामेंग, पांच मामले चांगलांग और चार मामले ईस्ट सियांग से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि तीन-तीन मामले अपर सुबानसिरी, लोहित और अपर सियांग से सामने आए हैं। वहीं दो-दो मामले लोअर दिबांग वैली और वेस्ट सियांग तथा एक-एक मामला लेपराडा और लोन्गडिंग से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि सात को छोड़कर बाकी नए मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्रों में भेजा गया है।

बृहस्पतिवार को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से 88 लोगों को छुट्टी मिली और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,214 हो गई। राज्य में अब 1,440 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 90.52 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील