लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में संक्रमण दर 0.07 फीसदी हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में शहर में 37 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक 14,10,005 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मामलों को मिलाकर दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 14,35,609 मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक कुल 25,035 मरीजों की मौत इस घातक वायरस के कारण हो चुकी है।

इसके मुताबिक, दिल्ली में 569 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि निषिद्ध जोन की संख्या 406 है। शहर में सोमवार को कुल 63,019 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए