लाइव न्यूज़ :

आरयूएचएस अस्पताल में शिक्षकों के 44 अतिरिक्त पद सृजित होंगे

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:35 IST

Open in App

जयपुर, 20 जुलाई राज्य सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर से लेकर सीनियर रेजिडेंट तक विभिन्न सवंर्ग में 44 अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

इस महाविद्यालय में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 100 से बढ़कर 150 किए जाने के कारण शिक्षकों के पदों में वृद्धि आवश्यक हो गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के निरीक्षण से पहले शिक्षकों के न्यूनतम आवश्यक पद सृजित किया जाना जरूरी है। इस क्रम में, कॉलेज में प्रोफेसर (आचार्य) का एक पद, सह आचार्य के 10, सहायक आचार्य के 18, वरिष्ठ प्रदर्शक के 6 और सीनियर रेजिडेंट के 9 पदों सहित कुल 44 पद अतिरिक्त सृजित होंगे। साथ ही, महाविद्यालय के एमरजेंसी मेडिसिन विभाग में सीनियर प्रदर्शक के 9 पदों में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, गहलोत के इस निर्णय से आरयूएचएस अस्पताल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की बढ़ी हुई सीटों के अनुरूप एमसीआई के नियमों के अनुसार शिक्षकों के पदों की न्यूनतम संख्या की आवश्यकता पूरी हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?