लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4313 नए मामले, 92 की मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:44 IST

Open in App

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,313 नए मरीज मिले तथा 92 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 64,77,987 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,37,643 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज सबसे ज्यादा 35 मौतें पुणे क्षेत्र में हुई हैं। राज्य में संक्रामक रोग से 4,360 और मरीजों के उभरने से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 62,86,345 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 50,466 रह गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.04 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। अकोला और नागपुर के ग्रामीण हिस्सों के साथ-साथ हिंगोली और वर्धा जिलों और लातूर और मालेगांव के नगर निकायों में कोविड​-19 के नए मामले रिपोर्ट नहीं हुए हैं। दूसरी ओर, अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 688 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पुणे के ग्रामीण हिस्सों में 552 मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में, पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 1,865 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद मुंबई क्षेत्र में 952 मामलों की पुष्टि हुई है।नासिक क्षेत्र में 847, कोल्हापुर क्षेत्र में 488, लातूर क्षेत्र में 120, औरंगाबाद क्षेत्र में 14, अकोला क्षेत्र में 20 और नागपुर क्षेत्र में सात नए मामले सामने आए हैं। मुंबई शहर में 423 नए मामले आए हैं और तीन मरीजों की मौत हुई है जबकि पुणे शहर में 522 नए मरीज मिले हैं और आठ संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई है। पुणे जिले में सबसे ज्यादा 14,973 इलाजरत मरीज हैं। बृन्हमुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में आज 303 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रामक रोग से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7,23,458 पहुंच गई है। शहर में 3532 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

स्वास्थ्यजम्मू कश्मीर में एचआईवी मामलों में लगातार वृद्धि: तीन महीने में 117 मरीज पंजीकृत

स्वास्थ्यनेत्र प्रत्यारोपण से दृष्टिहीन मरीज अब फिर से कर सकते हैं पढ़ाई, लोगों का पहचान सकते हैं चेहरा

भारतमध्यप्रदेश: सोनोग्राफी सेवाओं के लिए 87 मेडिकल ऑफिसर हुए अधिकृत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण कदम

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई