लाइव न्यूज़ :

कर्ज में डूबे 43 वर्षीय पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 43 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने आवास पर सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महेश कुमार के रूप में हुई है और वह द्वारका साउथ पुलिस थाने में तैनात थे। यह इलाका द्वारका जिले में पड़ता है।

पुलिस ने बताया कि कुमार द्वारा कथित तौर पर लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने कर्ज में डूबे होने की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि कुमार रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात थे और सोमवार सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें घर में फांसी से लटकता हुआ पाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की एक टीम उन्हें निकटतम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। कुमार 2003 में दिल्ली पुलिस बल में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए