लाइव न्यूज़ :

Black Fungus: हरियाणा में ब्लैक फंगस के अभी तक 421 मामले, गुरुग्राम में सबसे अधिक 149 मरीज

By भाषा | Updated: May 24, 2021 08:14 IST

राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मामले रविवार को बढ़कर 421 हो गए

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में ब्लैक फंगस के कुल मामले रविवार को बढ़कर 421 हो गए सबसे अधिक 149 मरीज गुरुग्राम से सामने आये हैं इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शन की मांग केंद्र सरकार से की

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मामले रविवार को बढ़कर 421 हो गए जिसमें से सबसे अधिक 149 मरीज गुरुग्राम से सामने आये हैं।

विज ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शन की मांग केंद्र सरकार से की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मरीजों के इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 1,250 शीशियां उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 421 मामले सामने आए हैं और इन मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा 149 मामले गुरुग्राम से हैं।

उन्होंने कहा कि हिसार से 88, फरीदाबाद से 50, रोहतक से 26, सिरसा से 25, करनाल से 17, पानीपत से 15 और अंबाला से 11 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।

विज ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में इस बीमारी के इलाज के लिए 20-20 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं, जहां सभी जिलों के मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

राज्य में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच मंत्री ने हाल ही में बीमारी के प्रबंधन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी।

पिछले सप्ताह राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया गया था। डॉक्टरों को अब ऐसे मामलों की रिपोर्ट संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :ब्लैक फंगसहरियाणाअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए