लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना के 420 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:03 IST

Open in App

देहरादून, 18 नवंबर उत्तराखंड में बुधवार को 420 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि नौ अन्य मरीजों की मौत हो गयी।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, 420 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 69307 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 153 मामले देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42 और उधमसिंह नगर जिले में 38 मरीज मिले ।

बुधवार को प्रदेश में नौ और कोविड मरीजों ने दम तोड दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1128 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में बुधवार को 425 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 63420 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4147 है ।

प्रदेश में कोविड-19 के 612 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए