लाइव न्यूज़ :

बिहार में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, चमकी बुखार-लू लगने से अब तक 419 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 10:06 IST

विशेषज्ञों और जानकारों की मानें तो यह शासन-सत्ता की नाकामी छिपाने का महज बहाना है क्योंकि लीची खाने से बीमारी होने का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है। खास तौर पर जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें कोई वायरस नहीं पाया गया है बल्कि शुगर और सोडियम की कमी पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे राज्‍य में स्‍कूल व कोचिंग संस्थान 22 जून तक बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार तक मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 117 बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिहार में चमकी बुखार और गर्मी का प्रकोप जारी है। अब तक चमकी बुखार से 144 और गर्मी-लू से 275 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार तक मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 117 बच्चों की मौत हो चुकी है।  एसकेएमसीएच में 98 और केजरीवाल अस्पताल 19 मासूमों की मौत हुई है। 

 

गर्मी से बच्चों की  मौत

विशेषज्ञों और जानकारों की मानें तो यह शासन-सत्ता की नाकामी छिपाने का महज बहाना है क्योंकि लीची खाने से बीमारी होने का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है। खास तौर पर जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें कोई वायरस नहीं पाया गया है बल्कि शुगर और सोडियम की कमी पाई गई है। मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ और हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार इस बीमारी का कारण लीची नहीं, बल्कि हीट और ह्यूमिडिटी बड़ा कारण है। इलाके में गर्मी जब 40 डिग्री के पार होती है और ह्यूमिडिटी 60 पार होती है और यह स्थिति कई दिनों तक लगातार बनी रहती है तो बच्चे बीमार होने लगते हैं।

लू लगने से मरने वालों का आंकड़ा 275 के पार

बिहार में एक ओर जहां एईएस का कहर जारी है, वहीं भीषण गर्मी और लू के कहर से भी लोग असमय कालकलवित हो जा रहे हैं। इसकी वजह से बिहार के विभिन्न जिलों में अबतक 275 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार लू से अभी तक 90 लोगों की मौत हुई है। आग उगलते आसमान व कातिल बनी हवाओं को देखते हुए कई जिलों में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. पूरे राज्‍य में स्‍कूल व कोचिंग संस्थान 22 जून तक बंद कर दिए गए हैं।

बिहार में सर्वाधिक प्रभावित मगध और शाहाबाद क्षेत्र में लू का असर कम तो हुआ, पर खत्म नहीं हुआ है। इस क्षेत्र में शनिवार से आजतक दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में तीन सौ भी ज्यादा मरीज भर्ती हैं। भयावह स्थिति की वजह से दिन में 11 बजे से चार बजे तक निषेधाज्ञा लगाकर बाजार बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :चमकी बुखारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया