लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 41,506 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई देश में एक दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 895 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हो गई है।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मामलों में 915 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 18,43,500 नमूनों की जांच की गयी जिसके बाद अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 43,08,85,470 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत रह गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो