लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,141 नये मामले, 145 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:36 IST

Open in App

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,141 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 64,24,651 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 145 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,35,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन के दौरान कुल 4,780 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ, राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,31,999 हो गई। महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है। मुंबई में रविवार को महामारी के 294 मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,41,164 हो गई और मृतक संख्या 15,947 पर पहुंच गई। मुंबई संभाग, जिसमें महानगर और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं, में 683 मामले सामने आये और छह मरीजों की मौत हुई जिससे इस क्षेत्र में मामलों की संख्या बढ़कर 16,57,144 हो गई और मृतकों की संख्या 34,845 पर पहुंच गई। विभाग ने कहा कि नासिक संभाग में दिन के दौरान 586 मामले सामने आये जिनमें अहमदनगर जिले में आये 518 मामले शामिल है जबकि पुणे संभाग में 1,886 नये मामले सामने आये। कोल्हापुर संभाग में 765 मामले सामने आये। औरंगाबाद संभाग में 34 मामले, लातूर संभाग में 156 मामले और नागपुर संभाग में 11 मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप