लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 411 आईसीयू बिस्तरों को जोड़ा गया : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवम्बर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पिछले पांच दिनों में शहर में केन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में 400 से अधिक बिस्तरों को जोड़ा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद दोनों, दिल्ली सरकार और केंद्र संचालित अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए जाने के बाद पिछले पांच दिनों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 411 आईसीयू बिस्तर तैयार किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिए 80 प्रतिशत बिस्तरों को आरक्षित रखने के निर्देश दिये जाने के बाद कुछ निजी अस्पतालों ने भी और आईसीयू बिस्तरों को जोड़ा है।’’

अधिकारियों ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,608 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक पहुंच गया जबकि इसी अवधि के दौरान इस महामारी से 118 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,159 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए