लाइव न्यूज़ :

जनपद गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के 41 नये मामले

By भाषा | Updated: October 13, 2021 09:28 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में डेंगू बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जनपद में डेंगू के 41 नये मामले सामने आए जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर में डेंगू से पीड़ित 41 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले डेंगू के 116 मरीजों का उपचार चल रहा था और नये मामले सामने आने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 157 हो गई है जिनमें बच्चे ज्यादा हैं।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 870 लोगों की जांच की गई है। डेंगू के मरीज बढ़ने के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की किल्लत हो गई है। डेंगू बुखार से कई लोगों की मौत की भी खबरें हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए