लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मामले, 40 की मौत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,092 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 20,64,278 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 51,529 पहुंच गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में 1355 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसी के साथ संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,75,603 हो गई है।

राज्य में 35,965 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

विभाग ने एक बयान में बताया कि 1,74,243 मरीज घर में पृथक-वास में हैं, जबकि 1747 अन्य पृथक-वास केंद्रों में हैं।

उसने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.7 फीसदी है जबकि कोरोना वायरस से मृत्यु दर 2.5 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में रविवार को 48,782 नमूनों की जांच की गई जबकि अबतक 1,53,21,608 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच, मुंबई शहर में रविवार को 645 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 3,14,076 पहुंच गए हैं जबकि 11,419 संक्रमितों की मौत हो गई है।

मुंबई मंडल में 1,141 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मंडल में 7,04,561 मामले हो गए हैं जबकि 13 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 19,685 हो गई है। मुंबई मंडल में मुंबई शहर और उसके उपनगर आते हैं।

नासिक में 122, पुणे शहर में 353 और पिंपरी चिंचवाड में 138 नए मामले आए हैं।

औरंगाबाद शहर और हिंगोली में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। कोल्हापुर मंडल में एक मौत हुई है जो रत्नागिरी में हुई है।

बीड में संक्रमण के कारण चार लोगों की जान गई है। इसके अलावा लातूर मंडल में कहीं से भी मौत की खबर नहीं है।

अमरावती शहर में 430, यवतमाल में 105 और नागपुर शहर में 437 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?