लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये, तीन की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:01 IST

Open in App

तेलंगाना में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर साढे छह लाख से अधिक हो गयी है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3845 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,093 है ।बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 6,52,785 पर पहुंच गयी है, राज्य में सोमवार को 577 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 6,41,847 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि तेलंगाना में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.32 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत 97.45 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए