लाइव न्यूज़ :

एक्शन में दिखी नोएडा पुलिस, पर्याप्त सुरक्षा उपायों के अभाव में 400 से अधिक स्कूल बसों पर ठोका जुर्माना

By भाषा | Updated: July 11, 2019 15:33 IST

गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्कूल बसों और वैन को लेकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने और बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने संबंधी कई शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध नगर जनपद की पुलिस ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया।पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान 427 स्कूल बसों और वैन को पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं होने और पर्याप्त सुरक्षा मानदंडों को पूरा नहीं करने के बाद ‘चालान’ जारी किए गए।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध नगर जनपद की पुलिस ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया, जिसके तहत सुबह स्कूल की बसों और बच्चों को लाने-ले जाने वाले टेंपो, वैन, कैब आदि की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर चालान भी किए गए।

गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्कूल बसों और वैन को लेकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने और बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने संबंधी कई शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने आज ऑपरेशन क्लीन के तहत स्कूली बच्चों को ले जाने और लाने वाले वाहनों की जांच की। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान 427 स्कूल बसों और वैन को पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं होने और पर्याप्त सुरक्षा मानदंडों को पूरा नहीं करने के बाद ‘चालान’ जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान देखा कि वाहनों के अंदर लगे आग बुझाने के उपकरण सही काम कर रहे हैं कि नहीं। फर्स्ट एड की व्यवस्था है कि नहीं। उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार बसों में स्पीड गवर्नर लगे हैं कि नहीं। बच्चों की सुरक्षा के लिए बसों में टीचर या स्कूल के कर्मचारी हैं कि नहीं। उन्होंने बताया कि कई वाहनों के अंदर सुरक्षा को लेकर कमियां पाई गई, जिसके फलस्वरूप उनके चालान किए गए।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिले के 120 स्कूलों की बसों तथा अन्य वाहनों की जांच की गई। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने अपराध को रोकने के लिए आजकल ऑपरेशन क्लीन चलाया है जिसके तहत कुछ दिन पहले स्पा की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण