लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 40 नए मामले

By भाषा | Updated: October 27, 2021 11:42 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 अक्टूबर पुडुचेरी में बुधवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,846 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में सबसे अधिक 18, कराईकल में आठ और माहे तथा यानम में एक-एक नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 443 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 101 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 342 लोग पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 50 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,25,546 हो गई। इस अवधि में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,857 ही है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक करीब 19.03 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण की दर 1.19 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.20 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 11,12,237 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,22,093 लोगों को पहली खुराक और 3,90,144 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए