लाइव न्यूज़ :

ADR Report: 40 फीसदी सांसदों पर आपराधिक मामले हैं दर्ज, इस सूची में केरल शीर्ष पर

By रुस्तम राणा | Updated: September 12, 2023 16:47 IST

डेटा सांसदों द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला गया है। लगभग 194 (25%) सांसदों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि से संबंधित मामले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडेटा सांसदों द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला गया हैजिसे एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने जारी किया763 सांसदों में से 306 (40 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) द्वारा जारी एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, संसद के 763 सदस्यों (सांसदों) में से 306 (40 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। यह डेटा सांसदों द्वारा अपना पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों से निकाला गया है। लगभग 194 (25%) सांसदों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि से संबंधित मामले शामिल हैं।

लिस्ट में केरल टॉप पर 

अपने स्व-शपथ हलफनामे में आपराधिक मामलों की घोषणा करने वाले सांसदों की सूची में केरल 73 फीसदी के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र (57%) और तेलंगाना (50%) का स्थान है। बिहार (50%) में गंभीर आपराधिक मामलों वाले सांसदों का प्रतिशत सबसे अधिक है, इसके बाद तेलंगाना (9%), केरल (10%), महाराष्ट्र (34%) और उत्तर प्रदेश (37%) हैं।

पार्टी-वार आंकड़ें

पार्टी-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 385 सांसदों में से 139 (36%), कांग्रेस के 81 सांसदों में से 43 (53%), तृणमूल के 36 सांसदों में से 14 (39%) हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 6 में से 5 (83%) सांसद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) या सीपीआई (एम) के 8 में से 6 (75%) सांसद, आम आदमी पार्टी के 11 सांसदों में से 3 (27%) सांसद, वाईएसआरसीपी के 31 सांसदों में से 13 (42%) सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 8 सांसदों में से 3 (38%) ने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

32 सांसदों पर है 307 का मुकदमा 

प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, 32 सांसदों ने 'हत्या के प्रयास' (आईपीसी धारा 307) के मामलों की घोषणा की है। 21 मौजूदा सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की घोषणा की है। उनमें से 4 सांसदों ने बलात्कार (आईपीसी धारा 376) से संबंधित मामलों की घोषणा की है।

टॅग्स :ADRक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए