लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की चौथी सालगिरह पर UP CM योगी ने दी बधाई, कहा- मोदी के नेतृत्व में सुपर पावर बनेगा भारत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 26, 2018 18:51 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अब सुपर पावर बनेगा।

Open in App

लखनऊ, 26 मई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के चार वर्ष भारत के 'नव उत्कर्ष' का कार्यकाल रहे है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया की म​हाशक्ति बनेगा। योगी ने केन्द्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ केन्द्र सरकार के मंत्रियों को बधाई दी।

योगी ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अब सुपर पावर बनेगा।'उन्होंने केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, 'मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की राह पर है।' उन्होंने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' के साथ केंद्र की सरकार ने काम किया है। हर तबके तक केंद्र की सरकार पहुंची है। चार साल भारत के नव उत्कर्ष का कार्यकाल है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस को अभी से 2019 में अगली हार की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व जब नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब अविश्वास का माहौल था। सीमाएं असुरक्षित थीं, नौजवान हताश थे और किसान परेशान थे। कांग्रेस ने देश को छिन्न भिन्न कर दिया था। तब मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश की जनता के लिए समर्पित होगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के साथ ढांचागत नीतियों पर भी काम किया। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और केंद्र सरकार की योजनाओं से उत्तर प्रदेश का भी बहुत विकास हुआ है। 

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील