लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 2 दिन में तीन तलाक की चार घटनाएं, पत्ति ने कहा- कानून कुछ नहीं बिगाड़ सकता

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2018 15:12 IST

केंद्र सरकार तीन तलान पर कानून ला रही है, इसके बावजूद तीन तलाक के मामलों थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Open in App

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। वहीं, केंद्र सरकार इस पर कानून ला रही है, इसके बावजूद तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है, जहां एक महिला को दहेज न दे पाने के कारण उसके पति ने तलाक दे दिया। 

बारादरी के जगतपुर की रहने वाली तरन्नुम का निकाह 2016 में सुभाष नगर के करेली के रहने वाले रफीक के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि उसके शौहर पिछले कई दिनों से उससे पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब पीड़िता ने शौहर की मांग पूरी न कर पाने की बात कही तो उसने तरन्नुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तरन्नुम ने अपने पिता को सारी बात बताई तो पिता ने उसे मायके बुला लिया। तरन्नुम का ने बताया कि मायके पहुंचने के बाद उसका पति भी मायके पहुंच गया और वहां भी वह उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद मायके में वह तीन तलाक देकर चला गया। 

जब पीड़िता ने उसे तीन तलाक के ऊपर आने वाले कानून का वास्ता दिया तो पति का जवाब था कि वह किसी कानून से नहीं डरता है और कोई भी कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ही सिर्फ 2 दिन के भीतर तीन तलाक की चार घटनाएं देखने को मिल गई हैं। तरन्नुम के अलावा भी यूपी में तीन तलाक की घटनाएं देखने को मिली है।

- सुल्तानपुर में रुबीना नाम की महिला को भी उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। रुबीना का निकाह 17 मई 2012 को हुआ था। दहेज की वजह से दुबई से फोन कर पति ने तीन तलाक दिया। रुबीना का चार साल का बेटा भी है। 

-वहीं गोंडा की सकीना की पति मुबारक अली से शादी साल 2000 में  हुई थी। दिव्यांग बेटी के लिए सकीना ने इलाज को लेकर पति मुबारक अली से पैसे मांगे थे। इसी बात से गुस्सा होकर सकीना ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। हालांकि सकीना अभी भी अपने पति के घर ही रह रही है। 

-  वहीं रामपुर की अमरीन को उसके पति ने 6 जनवरी को तीन तलाक दे दिया है। दो महीने पहले अमरीन ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर केस दर्ज कराया था। दो महीने पहले दर्ज हुए इस मामले में दहेज उत्पीड़न के आरोप थे जिसके चलते मामला काउंसिलिंग की प्रक्रिया में चल रहा है। अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने जैसे मामले में पुलिस जांच कर रही है।  

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने