लाइव न्यूज़ :

पंजाब के दवा फैक्टरी में आग से 4 लोगों की मौत, कई घायल, 1600 कर्मचारी कर रहे थे काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2023 09:40 IST

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी के मालिक के अनुसार फैक्टरी में करीब 1,600 कर्मचारी काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना के वक्त फैक्टरी में 1600 कर्मचारी काम कर रहे थे।आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

पंजाब: अमृतसर के नाग कलां इलाके में फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में आग लगने से कुल 4 लोगों की मृत्यु हो गई। SSP ग्रामीण सतिंदर पाल सिंह ने इसकी जानकारी दी। आग गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे लगी। आग लगने से फैक्टरी में पड़े 500 के करीब केमिकल ड्रम एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्टरी में 1600 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। आग बुझाने में एयरफोर्स की गाड़ियों सहित 80 फायर टेंडर लगाए गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी के मालिक के अनुसार फैक्टरी में करीब 1,600 कर्मचारी काम करते हैं। उनके मुताबिक फैक्टरी के अंदर 500 के करीब केमिकल के ड्रम पड़े हुए थे, जिसमें से ज्यादातर नष्ट हो गए। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

यूपी के कानपुर में एक कपड़े के गोदाम में आग की सूचना

उधर यूपी के कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर में एक कपड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि कपड़े का गोदाम में आग लगी है, जिसमें आर्मी के वर्दी आदि बनती हैं। फायर टेंडर की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बढ़ने से रोक दिया गया है, आग को बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गुरुग्राम के सदर बाजार में साड़ी की एक दुकान में आग लगी

इस बीच हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सदर बाजार में शुक्रवार सुबह साड़ी की एक दुकान में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सदर बाजार में करिश्मा साड़ी स्टोर में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। गुरुग्राम के भीम नगर में दमकल केंद्र अधिकारी यादविंदर शर्मा ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब साढ़े चार बजे सदर बाजार के रामलीला मैदान के निकट स्थित करिश्मा साड़ी स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। भीम नगर दमकल केंद्र से दमकल की दो गाड़ियों, सेक्टर 29 के दमकल केंद्र से दो और सेक्टर 37 के दमकल केंद्र से दमकल के एक वाहन को तुरंत घटनास्थल भेजा गया।’’ उन्होंने कहा कि आग इमारत के निचले तल पर लगी थी और आग पर सुबह करीब सवा पांच बजे काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

टॅग्स :पंजाबअग्निकांडउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण